गढ़वा, फरवरी 15 -- गढ़वा। शहर के काली मंदिर के समीप दीपवां स्थित प्रभात मेडिकल सेंटर के 15वें स्थापना दिवस के अवसर पर मंगलवार को प्रातः 9 बजे से शाम चार बजे तक जागरुकता सह निःशुल्क हृदय जांच शिविर का आयोजन किया जाएगा। प्रभात मेडिकल सेंटर के एमडी सह हृदय रोग विशेषज्ञ डीएम कार्डियोलॉजिस्ट डॉ. पंकज प्रभात ने प्रेसवार्ता कर यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि मेगा शिविर का उद्देश्य आमजन, विशेषकर गरीब व जरूरतमंद मरीजों में हृदय रोग प्रति जागरूकता बढ़ाना व समय रहते जांच के माध्यम से बीमारी की पहचान करना है। उन्होंने कहा कि आज के समय में बदलती जीवनशैली के कारण हृदय रोग मरीज तेजी से बढ़ रहे हैं। ऐसे में नियमित जांच बेहद जरूरी है। उन्होंने बताया कि शिविर में मरीजों की निःशुल्क इसीजी, टू डी इको, टीएमटी, 24 घंटे होल्टर मॉनिटरिंग, फास्टिंग लिपिड प्रोफाइल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.