पिथौरागढ़, जनवरी 11 -- कनालीछीना। देवलथल में पूर्व सैनिक संगठन व निजी अस्पताल की ओर से चिकित्सा शिविर का आयोजन हुआ। रविवार को वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. अर्जुन सिंह बोहरा ने शिविर में लोगों के ब्लड प्रेशर व शुगर की जांच की, साथ ही रोगियों को आवश्यक दवाइयां भी वितरित की। मेडिसिन, जनरल सर्जरी व हड्डी रोग विभाग के अनुभवी चिकित्सकों ने सभी मरीजों का बारी-बारी से इलाज किया। बताया कि भविष्य में भी इस प्रकार के स्वास्थ्य शिविरों का आयोजन किया जाएगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.