हाथरस, अक्टूबर 7 -- सादाबाद। कलपतरु प्रोजेक्ट्स इंटरनेशनल लिमिटेड के चेयरमैन मोफतराज मुनोत के जन्मदिवस के शुभ अवसर पर ब्रजभूमि एक्सप्रेसवे प्राइवेट लिमिटेड की परियोजना के अंतर्गत बरोस टोल प्लाज़ा पर एक निःशुल्क स्वास्थ्य एवं नेत्र जांच शिविर का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम परियोजना निदेशक विनय वर्मा की अध्यक्षता में सम्पन्न हुआ। शिविर में बरोस प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र से आई डॉक्टरों की टीम ने वाहन चालकों और स्थानीय लोगों की जांच की। इस दौरान 150 से अधिक वाहन चालकों ने अपनी आंखों की जांच करवाई तथा अन्य स्वास्थ्य सुविधाओं का लाभ उठाया।इसी क्रम में, ब्रजभूमि एक्सप्रेसवे प्राइवेट लिमिटेड की आगरा से अलीगढ़ परियोजना पर वृक्षारोपण कार्यक्रम भी आयोजित किया गया। हाथरस बाईपास पर 50 से अधिक पौधे लगाए गए, जिनकी देखरेख की जिम्मेदारी भी कंपनी टीम द्वा...