लखीमपुरखीरी, जनवरी 9 -- गोला गोकर्णनाथ, संवाददाता। विधानसभा गोला के खुटार रोड पर सहारा हॉस्पिटल में निःशुल्क स्वास्थ्य प्रशिक्षण चिकित्सा शिविर का शुभारम्भ मुख्य अतिथि विधायक अमन गिरि द्वारा किया गया। शिविर के शुभारम्भ के दौरान विधायक ने उपस्थित चिकित्सकों का परिचय प्राप्त कर उनके कार्यों की सराहना की। चिकित्सा शिविर में डायबिटीज, ब्लड प्रेशर, हीमोग्लोबिन, ब्लड ग्रुप सहित अन्य आवश्यक स्वास्थ्य जांचें निःशुल्क की जा रही हैं। बड़ी संख्या में क्षेत्रीय लोगों ने शिविर का लाभ उठाया। इस अवसर पर विधायक ने कहा कि इस प्रकार के स्वास्थ्य शिविर आम जनता के लिए अत्यंत लाभकारी होते हैं और समाज के अंतिम व्यक्ति तक बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। इस मौके पर अवधेश मिश्रा, मुनेंद्र पाल सिंह, रामगुलाम पाण्डे, जिला कार्यकारि...