देवघर, जनवरी 13 -- मधुपुर,प्रतिनिधि। शहर के हरिबोल मंडा चांदमारी में सोमवार को सेवा भारती राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की एक इकाई के तत्वावधान में आयोजित निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का सफल आयोजन किया गया। इस शिविर में कुल 25 लोगों का निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण और उपचार किया गया। शिविर में डॉ. देवानंद प्रकाश द्वारा मरीजों की जांच कर आवश्यक चिकित्सकीय परामर्श दिया गया। शांति डायग्नोस्टिक सेंटर की ओर से निःशुल्क ब्लड सैंपल जांच की गई।लायंस क्लब व आकाश मेडिकल के सहयोग से ज़रूरतमंद मरीजों को निःशुल्क दवाइयां की सुविधा दी गई। कार्यक्रम में लवकेश उपाध्याय, भरत भैया, जिला सेवा प्रमुख धर्मेंद्र कुमार, अभिषेक जालान, अरविंद मिश्रा, मंजू देवी, अटल कुमार चौरसिया आदि उपस्थित थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...