गाजीपुर, फरवरी 5 -- रेवतीपुर। सुहवल गांव में गुरुवार को निःशुल्क नेत्र परीक्षण, दवा वितरण शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में वरिष्ठ नेत्र चिकित्सक डॉ. अमित वर्मा के नेतृत्व में आई विशेषज्ञ टीम ने कुल 324 नेत्र रोगियों की जांच की, जिसमें 37 मरीजों को नेत्र ऑपरेशन और लेंस प्रत्यारोपण के लिए चयनित किया गया। मरीजों की नाखूना, मोतियाबिंद, आंखों में लालिमा, दर्द और सूजन जैसी समस्याओं की जांच कर निःशुल्क दवाएं वितरित की गईं। यह शिविर समाजसेवी मनीष राय 'बबलू' और पूर्व प्रधान आदित्य नारायण राय की ओर से कराया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...