कुशीनगर, दिसम्बर 10 -- कुशीनगर। जिलापूर्ति अधिकारी कृष्ण गोपाल पांडेय ने बताया कि जिले के अन्त्योदय व पात्र गृहस्थी लाभार्थियों में आवंटित खाद्यान्न का निःशुल्क वितरण 10 से 28 दिसंबर के मध्य कराया जायेगा। वितरण से पूर्व उचित दर दुकानों पर खाद्यान्न का भौतिक सत्यापन डीएम द्वारा नामित नोडल अधिकारियों से संबंधित एसडीएम द्वारा कराया जायेगा। उन्होंने बताया कि खाद्यान्न के निःशुल्क वितरण में पोर्टबिलिटी ट्रांजेक्शन की सुविधा उपलब्ध रहेगी। आधार प्रमाणीकरण के माध्यम से आवश्यक वस्तुओं को प्राप्त न कर सकने वाले उपभोक्ताओं के लिये वितरण की अन्तिम तिथि 28 दिसंबर को मोबाइल ओटीपी वेरीफिकेशन के माध्यम से निःशुल्क वितरण किया जायेगा। जिलापूर्ति अधिकारी ने सभी उचित दर विक्रेताओं को निर्देशित किया है कि उपरोक्त तिथियों में अपनी-अपनी दुकानें निर्धारित समय सु...