कुशीनगर, मई 10 -- कुशीनगर। जिला खादी ग्रामोद्योग अधिकारी ने बताया कि खादी तथा ग्रामोद्योग बोर्ड के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्र के परम्परागत अथवा अन्य कारीगर जो मोटराईज्ड दोना पत्तल मेकिंग मशीन तथा पापकार्न मेकिंग मशीन निःशुल्क प्राप्त कर अपना व्यवसाय करना चाहते हैं, ऐसे इच्छुक अभ्यर्थियों को आत्म निर्भर बनाने के उद्देश्य से जनपद के 10-10 अभ्यर्थियों का चयन कर उन्हें निःशुल्क मोटराईज्ड दोना पत्तल मेकिंग मशीन व पापकार्न मेकिंग मशीन वितरण किया जाएगा। इस हेतु दिव्यांग एवं महिला श्रेणी के व्यक्ति को विशेष प्राथमिकता है। अतएव ऐसे कारीगर बोर्ड के वेबसाईट upkvib.gov.in पर आन लाईन आवेदन कर उसकी हार्ड कापी जिला ग्रामोद्योग कार्यालय नरकटिया बुजुर्ग, सपहा रोड, नवल एकेडमी के ठीक सामने कसया जनपद-कुशीनगर में दिनांक 15 मई 2025 तक जमा कर सकते हैं।
हिंदी हि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.