मेरठ, मार्च 17 -- एनवायरमेंट क्लब की ओर से वरिष्ठ नागरिक जन समिति सरस्वती लोक के सहयोग से सरस्वती लोक कॉलोनी दिल्ली रोड में क्लब के 'कहां गई मेरे आंगन की गौरैया अभियान के तहत गौरैया मित्र कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें क्लब टीम ने लोगों को निःशुल्क मिट्टी के सकोरे वितरित कर उन्हें गौरैया मित्र बनाया। क्लब संस्थापक सावन कनौजिया ने कहा कि पर्यावरण की नन्ही व अभिन्न अंग गौरैया आज हमारे बीच से लुप्त होती जा रही है, इसका कारण हम मनुष्य ही हैं। इस दौरान लोगों को मिट्टी के सकोरे नि:शुल्क वितरित करते हुए उन्हें गौरैया मित्र की उपाधि दी। सुनील शर्मा, सीतांशु सक्सेना, दिव्यांशी बिष्ट, अखिलेश, पार्थ जुनेजा, किरण बख़्शी, लक्ष्य निचंत, अंशिका अग्रवाल रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.