कानपुर, जनवरी 1 -- नगर निगम की ओर से खेलो इंडिया व स्मार्ट सिटी मिशन के तहत ईडब्ल्यूएस के बच्चों को निःशुल्क खेल प्रशिक्षण दिया जाता है। सातवें बैच के चयन के लिए खेल ट्रायल दो जनवरी को सुबह दस बजे से होगा। इस चरण के लिए 424 बच्चों ने आवेदन फॉर्म भरे हैं। आर्य नगर स्थित द स्पोर्ट्स हब (टीएसएच) में होने वाले ट्रायल की शुरुआत में प्रतिभागियों का फिजिकल टेस्ट लिया जाएगा। इसके बाद दोपहर 12 बजे से इंडिविजुअल स्पोर्ट्स स्किल टेस्ट के माध्यम से उनके चयनित खेलों में दक्षता का मूल्यांकन किया जाएगा। चयनित बच्चों की सूची तीन जनवरी को जारी की जाएगी। चयनित प्रतिभागियों को मेडिकल (एफिट-डेबिट) और अन्य आवश्यक दस्तावेज चार जनवरी तक अनिवार्य रूप से पूरा करना होगा। सभी प्रक्रियाएं पूर्ण होने के बाद सातवां बैच पांच जनवरी को दोपहर साढ़े तीन बजे से शुरू होगा। ब...