कन्नौज, जनवरी 25 -- तिर्वा। कस्बे के सरस्वती शिशु मंदिर में चौधरी राम मोहन लाल गोहाई की पुण्य स्मृति में निशुल्क नेत्र सिविर का आयोजन किया गया। जिसमें नेत्र संबंधी मरीजों की भीड उमड़ी जिसमें 457 मरीजों का परीक्षण किया गया। जिसमें 252 मरीजों को चयनित कर मोतिया बिंद के आॅपरेशन हेतु शंकरा हाॅस्पिटल में भेजा गया। जिनका आपरेशन एवं खाना निःशुल्क रहेगा। रविवार को हर वर्ष भांति इस वर्ष भी निःशुल्क नेत्र सिविल का आयोजन किया गया। नेत्र सिविल का शुभारम्भ पुलिस क्षेत्राधिकारी कुलवीर सिंह द्वारा दीप प्रज्जवलित कर किया गया। इस अवसर पर शंकरा नेत्र चिकित्सालय कानपुर के विशेषज्ञ डाॅ. चिवांग, डाॅ. संज्ञप्रिय वर्मा, डाॅ. गौरव की टीम द्वारा 457 मरीजों का परीक्षण किया गया। जिसमें 252 मरीजों को चयनित कर उनको बसों द्वारा आपरेशन हेतु कानपुर भेज दिया गया। कार्यक्र...