अयोध्या, दिसम्बर 7 -- तारुन,संवाददाता। क्षेत्र क़ी ग्राम पंचायत विजेनपुर सजहरा स्थित एक शिक्षण संस्थान मे रविवार को नि:शुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। शिविर मे कुल 950 मरीजों के नेत्र का परीक्षण किया गया। इनमें सं 65 मरीजों में मोतियाबिंद मिला। जिन्हें ऑपरेशन के लिए अयोध्या आई हॉस्पिटल ले जाया गया। नेत्र चिकित्सा शिविर का फीता काटकर बसपा प्रदेश अध्यक्ष विश्वनाथ पाल ने उद्घाटन किया। बसपा प्रदेश अध्यक्ष ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि समाजसेवी जिपंस हरीशचंद्र निषाद ने क्षेत्र मे निःशुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर का आयोजन कर गरीबों व जरूरतमंदो के लिए निरन्तर मदद कर रहे हैं। ऐसे आयोजनों से गरीब लोगों का हित होता है। शिविर में डा.गुलशन,राकेश वर्मा,विपिन विहारी,कृष्ण कुमार शर्मा सहित सहयोगी जियालाल भारती,रण विजय,शीतला प्रसाद,बिंदु ...