मथुरा, फरवरी 14 -- गुप्ता परिवार, नई दिल्ली के सहयोग से कल्याणं करोति नेत्र संस्थान द्वारा आयोजित निःशुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर का समापन हो गया है। शिविर में 151 जरूरतमंद एवं असहाय नेत्र रोगियों के निःशुल्क ऑपरेशन चिकित्सकीय टीम ने किए। शिविर के आयोजन से पूर्व संस्थान की विशेषज्ञ चिकित्सा टीम ने आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में पहुंचकर रोगियों की जांच, परामर्श एवं पंजीकरण किया। इसके आधार पर पात्र रोगियों का चयन कर उन्हें संस्थान में उपचार हेतु बुलाया गया। इस पहल से दूरस्थ एवं आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के लोगों को गुणवत्तापूर्ण नेत्र चिकित्सा सेवाएं सुलभ हो सकीं। समापन दिवस पर ऑपरेशन कराए गए सभी रोगियों को चश्मे, आवश्यक दवाइयां एवं फल वितरित किए गए। शिविर के दौरान मरीजों एवं उनके परिजनों ने संस्थान की सेवाओं की सराहना की। संस्थान द्वारा समय-स...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.