मथुरा, जनवरी 2 -- मथुरा। विकलांग सहायता संस्था का 434वां त्रिदिवसीय नि:शुल्क दिव्यांग सहायता चिकित्सा शिविर आजाद मार्केट डीग गेट स्थित कार्यालय पर कल चार जनवरी को आयोजित होगा। इसमें श्री अग्रवाल शिक्षा मंडल के सौजन्य से अखिल भारतीय आर्यु विज्ञान संस्थान नई दिल्ली की भौतिक चिकित्सा विशेषज्ञ डॉ. सुखशरण कौर द्वारा प्रात 10 से दोपहर 2 बजे तक निशुल्क परीक्षण किया जायेगा। इसमें ट्राईसाईकिल, व्हीलचेयर, सिलाई मशीन, श्रवण यंत्र, कृत्रिम पैर, वैशाखी, केलिपर के पंजीकरण किए जाएंगे। उपयुक्त पाए दिव्यांगजनों को 23 जनवरी को निशुल्क कृत्रिम अंग दिए जाएंगे। सचिव रामनरेश अग्रवाल ने दिव्यांगों से जरुरी दस्तावेज लेकर पहुंचने की अपील की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...