गिरडीह, फरवरी 4 -- देवरी, प्रतिनिधि। देवरी के सुदूरवरती इलाके के गरही गांव में मंगलवार को नि:शुल्क चिकित्सा जांच सह परामर्श शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें आसपास गांवों के कुल 150 लोगों की स्वास्थ्य जांच कर उन्हें आवश्यक परामर्श दिया गया। कैलाश सत्यार्थी चिल्ड्रन्स फाउंडेशन के तत्वावधान में एवं पाटलावती सेवा सदन के सहयोग से उक्त कार्यक्रम आयोजित किया गया था। मंगलवार को देवरी प्रखंड अंतर्गत तिलकडीह पंचायत क्षेत्र के संचालित बाल मित्र ग्राम गरही में निःशुल्क चिकित्सा सह परामर्श शिविर का सफल आयोजन किया गया। शिविर में सामान्य रोग विशेषज्ञ, दंत रोग विशेषज्ञ, शिशु रोग विशेषज्ञ, महिला एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ द्वारा कुल 150 रोगियों की जांच कर उन्हें आवश्यक चिकित्सकीय परामर्श एवं दवाइयां प्रदान की गईं। शिविर में सामान्य रोग विशेषज्ञ डॉ अशोक कुमार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.