कन्नौज, दिसम्बर 14 -- कन्नौज। असहाय निर्धनों और विकलांगजनों की सेवा करना बहुत बड़ा समाजसेवी कार्य है। उन्होंने बताया कि केंद्र एवं उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा गरीबों और दिव्यांगजनों के लिए अनेक जनकल्याणकारी योजनाएं चलाई जा रही हैं, जिनकी जानकारी लेकर पात्र लोगों को लाभ उठाना चाहिए। यह बात जिलाधिकारी आशुतोष मोहन अग्निहोत्री ने रोटरी क्लब शौर्य एवं अपर्णा फाउंडेशन द्वारा आयोजित निःशुल्क आर्टिफिशियल कृत्रिम अंग वितरण एवं नेत्र जांच शिविर का शुभारंभ करते हुए कही। इस अवसर पर उपभोक्ता फोरम के जज लोकेश पुंडीर ने कहा कि रोटरी क्लब और अपर्णा फाउंडेशन द्वारा असहाय विकलांग और निर्धन लोगों की सेवा कर उन्हें मुख्यधारा से जोड़ने का कार्य सराहनीय है। रोटरी क्लब शौर्य के अध्यक्ष भूपेश श्रीवास्तव ने कहा कि रोटरी क्लब द्वारा पूरे देश में पल्स पोलियो अभियान भ...