जामताड़ा, दिसम्बर 14 -- निःशुल्क एवं रियायती जांच शिविर में उमड़ी लोगों की भीड़ जामताड़ा, प्रतिनिधि। शहर के कोर्ट मोड़ स्थित लाइफलाइन पॉलीक्लिनिक एंड डायग्नोस्टिक सेंटर के सहयोग से वेंस लैब कोलकाता की ओर से रविवार को एक दिवसीय निःशुल्क एवं रियायती स्वास्थ्य जांच शिविर आयोजित की गई। शिविर सुबह 9 बजे प्रारंभ हुआ जो निर्धारित समय के बाद भी जारी रहा। इस दौरान शहरी क्षेत्र के अलावे ग्रामीण क्षेत्र से भी लोग शिविर में पहुंचे। शिविर में लगभग 300 लोगों ने जांच करवाया। शिविर के दौरान जरूरतमंद लोगों ने थाइरॉएड प्रोफाइल, थैलेसीमिया, ब्लड ग्रुपिंग, ब्लड शुगर, एसजीपीटी, एसजीओटी, हीमोग्लोबिन, यूरिक एसिड, क्रिएटिनिन, कोलेस्ट्रॉल, कैल्शियम, विटामिन बी12 इत्यादि जांच के लिए सैंपल दिया। वही कई लोगों ने ईसीजी भी करवाया। संस्थान के निदेशक सुनील सिंह ने बताया ...