साहिबगंज, नवम्बर 30 -- बोरियो, प्रतिनिधि। सरकार निःशक्तों के हित में अनेक कल्याणकारी योजनाएं चला रही है। आपकी योजना-आपकी सरकार - आपके द्वार कार्यक्रम चला कर समाज के अंतिम पंक्ति में बैठे निरीह लोगों को सरकार की योजनाओं का लाभ देने का वादा कर रही है। वहीं प्रखंड के जेटके कुम्हारजोरी पंचायत के करमाटांड़ गांव के एक निःशक्त शुशील सोरेन अब तक लाभ से वंचित हैI शुशील सोरेन ने बताया कि वे करमाटांड़ के निवासी है। वर्षों पूर्व उसे समाज कल्याण विभाग से ट्राय साईकिल मिला था, जो जर्जर अवस्था में है। उसे अभी तक इलेक्ट्रानिक ट्राय साईकिल नहीं मिला है। शुशील सोरेन ने बताया कि उसने आवेदन नहीं दिया है। करमाटांड़ से प्रखंड कार्यालय की दूरी लगभग 15 किलोमीटर है। उसका पुराना ट्राय साईकिल जर्जर अवस्था में है। दोनों टायर घिस चुका है। प्रखंड कार्यालय जाने के लिए शनि...