मथुरा, जनवरी 31 -- वाराह घाट-परिक्रमा मार्ग स्थित श्रीगौतम ऋषि आश्रम में चल रहा संत बिहारी दास त्यागी का अष्ट-दिवसीय वार्षिक महोत्सव अत्यन्त श्रद्धा एवं धूमधाम के साथ सम्पन्न हुआ। महंत सर्वेश्वर शरण ने कहा कि हमारे दादा गुरु संत बिहारी दास त्यागी निंबार्क संप्रदाय की बहुमूल्य निधि थे।उन्होंने ही प्रभु भक्ति व धर्म-अध्यात्म के प्रचार-प्रसार हेतु श्रीगौतम ऋषि आश्रम की स्थापना की थी। जिसके द्वारा साधु-सन्त सेवा, गौ-विप्र सेवा, नित्य अन्न क्षेत्र, श्रीहरिनाम संकीर्तन आदि अनेकानेक सेवा प्रकल्प निस्वार्थ भाव से चलाए जा रहे हैं। इससे पूर्व भागवताचार्य रमेश चंद्र शास्त्री के द्वारा समस्त श्रद्धालुओं को श्रीनिंबार्क भागवत कथा श्रवण कराई गई। स्वामी भुवनेश्वर वशिष्ठ के निर्देशन में रासलीला का मंचन किया गया। भजन गायक बनवारी महाराज के द्वारा ठाकुरश्री...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.