आगरा, नवम्बर 14 -- डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय के गृह विज्ञान संस्थान में एक भारत, आत्मनिर्भर भारत विषय पर निबंध प्रतियोगिता आयोजित हुई। प्रतियोगिता में 35 छात्रों ने प्रतिभाग किया। प्रतिभागियों ने राष्ट्रीय एकता, आत्मनिर्भरता, सांस्कृतिक विविधता और आर्थिक विकास पर अपने विचार प्रस्तुत किए। निर्णायकों ने ज्योति चौहान को प्रथम, दिव्यर्शि सक्सेना और रजनी यादव को संयुक्त द्वितीय, जबकि श्रेष्ठा उपाध्याय और रीना को संयुक्त तृतीय स्थान दिया। निधि कुलश्रेष्ठ और शिवानी गौतम को सांत्वना पुरस्कार प्रदान किया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.