बोकारो, मार्च 3 -- अंगवाली। शिक्षा नि:सहाय दिव्यांग कल्याण ट्रस्ट की बैठक रविवार को संस्थापक सह अध्यक्ष अजीत रविदास की अध्यक्षता में की गई। नि:सहायों की बेटी का विवाह या अन्य संकट में मदद करने सहित अन्य कई मुद्दों पर चर्चा की गई। वहीं आगामी मानस यज्ञ में कलश-यात्रियों की सेवा करने को लेकर तैयारी पर महिला सदस्यों ने अपने विचार दिये। अंजू देवी, फुल कुमारी, सीता देवी, जितेन्द्र घांसी, संतोष रजवार, कुंवर रजवार आदि थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...