सीतामढ़ी, जनवरी 5 -- बैरगनिया। प्रखंड के विलारदेह गांव में रविवार को एक दिवसीय निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन कर दो सौ से अधिक बच्चों की स्वास्थ्य जांच कर उन्हें निःशुल्क दवाइयां मुहैया कराई है। बैरगनिया के शिशु रोग चिकित्सक डॉ. प्रदीप जायसवाल के द्वारा जमुआ पंचायत अंतर्गत विलारदेह गांव में हाजी मोहम्मद मजहर आलम के दरवाजे पर निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया। यह शिविर सुबह 7 बजे से दोपहर 12 बजे तक चला जिसमें करीब दो सौ बच्चों की स्वास्थ्य जांच कर बीमारी से सम्बंधित दवाई उनके परिजन को मुहैया कराई है।ठंड के मौसम में बच्चों की सर्दी,खांसी,बुखार से परिजन परेशान है इस परिस्थिति में निःशुल्क स्वास्थ्य जांच के साथ दवाई मुहैया कराए जाने से गरीब तबके के लोग चैन की सांस ली है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टें...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.