अमरोहा, मई 12 -- एसपी अमित कुमार आनंद के निर्देशन में रविवार को शहर कोतवाली में एक नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर आयोजित हुआ। गुरुग्राम स्थित मेदांता हॉस्पिटल के डा.विजय कुमार (कार्डियोलोजिस्ट) मोहम्मद शाहिद (आर्थोपिडिशियन) आदि ने अपनी सेवाएं दी। शिविर में कोतवाली प्रभारी निरीक्षक पंकज तोमर समेत अन्य पुलिस कर्मियों ने स्वास्थ्य परीक्षण कराया। स्थानीय नागरिकों ने भी इस शिविर में बढ़-चढक़र भाग लिया। डॉक्टरों ने शिविर में आए लोगों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक किया। बदलते मौसम में खान-पान पर विशेष ध्यान देने की सलाह दी। इस दौरान पुलिसकर्मियों का भी स्वास्थ्य परीक्षण किया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.