साहिबगंज, फरवरी 4 -- साहिबगंज/राजमहल। सेवा, संवेदना और संकल्प का संगम एक बार फिर बुधवार को भरतिया कॉलोनी स्थित अयोध्या धाम परिसर में देखने को मिला, जहां जिले के लोकप्रिय नेता व समाजसेवी बजरंगी प्रसाद यादव की पहल पर नि:शुल्क मोतियाबिंद ऑपरेशन शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में बड़ी संख्या में जरूरतमंद लोगों ने पहुंचकर आंखों की जांच कराई। जांच के बाद मोतियाबिंद से पीड़ित करीब 350 लोगों को ऑपरेशन के लिए चिह्नित किया गया, जिनका नि:शुल्क उपचार साहिबगंज स्थित दीप आई हॉस्पिटल में किया जाएगा। अयोध्या धाम परिसर में शिविर का शुभारंभ भाजपा किसान मोर्चा के राष्ट्रीय मंत्री सह पश्चिम बंगाल चुनाव प्रभारी समाजसेवी बजरंगी प्रसाद यादव, शहर के गणमान्य चंदेश्वर सिन्हा उर्फ बोधि सिन्हा, दीप आई हॉस्पिटल के निदेशक डॉ कुलदीप कुमार एवं नेत्र सर्जन डॉ सुजाता विश्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.