अररिया, मई 24 -- बथनाहा, एक संवाददाता शुक्रवार को 56 वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल बथनाहा के कमांडेंट सुरेन्द्र विक्रम के दिशा निर्देशन में बाह्य सीमा चौकी आमगाछी के कार्य क्षेत्र में स्थित गांव सोनामणी गोदाम में नि:शुल्क पशु चिकित्सा शिविर लगाया गया। पशु चिकित्सा शिविर में डॉ. घनश्याम पटेल उप-कमांडेंट (पशु चिकित्सा) क्षेत्रक मुख्यालय एसएसबी पूर्णिया के द्वारा सीमावर्ती पशुओं की नि:शुल्क जांच की गई तथा उनके परामर्श के अनुसार 56वीं वाहिनी के पशु चिकित्सा शाखा के स्टाफ द्वारा स्थानीय पशुपालकों को मुफ्त दवा का वितरण किया गया। पशु चिकित्सा शिविर में 26 सीमावर्ती पशुपालक के 117 पशु लाभान्वित हुए। सशस्त्र सीमा बल द्वारा संचालित इस कार्यक्रम की स्थानीय ग्रामीणों द्वारा काफी सराहना की गई। इस अवसर पर स्थानीय ग्रामीण व 56वीं वाहिनी के पांच अन्य कार्मि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.