किशनगंज, जनवरी 1 -- ठाकुरगंज। निज संवाददाता भारत रत्न, पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के जन्म शताब्दी समारोह के अवसर पर बुधवार को ठाकुरगंज नगर स्थित अशोक प्लाजा सभागार में अटल स्मृति सम्मेलन का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा जिला उपाध्यक्ष एवं ठाकुरगंज विधानसभा प्रभारी शिशिर कुमार दास ने की। अपने संबोधन में श्री दास ने कहा कि अटल जी भारतीय राजनीति के ऐसे युगपुरुष थे जिन्होंने लोकतांत्रिक मूल्यों, राष्ट्रीय एकता और सुशासन को नई दिशा दी। उनके विचार आज भी युवाओं और समाज के लिए प्रेरणास्रोत हैं। कार्यक्रम के मुख्य संयोजक भाजपा जिला प्रवक्ता कौशल किशोर यादव ने कहा कि पूर्व पीएम अटल बिहारी वाजपेयी का जीवन सादगी, राष्ट्रभक्ति और समर्पण का प्रतीक रहा है। प्रधानमंत्री के रूप में उन्होंने भारत को वैश्विक स्तर पर नई पहचान द...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.