रांची, अप्रैल 7 -- रांची। लायन्स क्लब ऑफ रांची ग्लोबल की ओर से 10 अप्रैल को दिन के तीन बजे से अलबर्ट एक्का चौक पर नि:शुल्क नेत्र जांच शिविर लगाया जाएगा। इसमें नेत्र रोग विशेषज्ञ आमजन की आंखों की जांच करेंगे। मोतियाबिंद से प्रभावित मरीजों की आंखों का ऑपरेशन कर लेंस लगाया जाएगा। ऑपरेशन और मरीजों के भोजन की सुविधा बूटी मोड में एक निजी अस्पताल में नि:शुल्क होगा। संगठन के अध्यक्ष अमित शर्मा, विजय जैन और शैलेश अग्रवाल ने बताया कि शिविर के आयोजन को लेकर तैयारी शुरू कर दी गई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.