मुजफ्फर नगर, मार्च 23 -- मुजफ्फरनगर। सरकूलर रोड स्थित एम.जी. पब्लिक स्कूल में स्कूल के संस्थापक अध्यक्ष स्वर्गीय हरबंस लाल गोयल एवं स्वर्गीय विमलावती देवी की पुण्य स्मृति में वरदान धर्मार्थ नेत्र सेवा संस्थान, गाजियाबाद के सहयोग से नि:शुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें 102 रोगियों को विशेषज्ञ चिकित्सकों के द्वारा नेत्र परीक्षण करने के बाद उपचार परामर्श और नि:शुल्क दवाईयों का वितरण करते हुए स्वास्थ्य लाभ प्रदान किया गया। इस दौरान शिविर में मोतियाबिन्द पाये जाने पर विशेषज्ञों चिकित्सकों के द्वारा 19 रोगियों को नि:शुल्क ऑपरेशन के लिए भी चुना गया। शिविर का शुभारंभ सतीश चन्द गोयल, रोहित सिंघल और प्रधानाचार्या मोनिका गर्ग ने संयुक्त रूप से किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.