बिजनौर, जनवरी 31 -- शनिवार को मुस्लिम फंड रजि बसी किरातपुर के तत्वावधान में क्रेसेंट स्कूल में सीएल गुप्ता इंस्टिट्यूट मुरादाबाद की ओर से छात्र-छात्राओं के लिए नि:शुल्क नेत्र परीक्षण शिविर कैंप का आयोजन किया गया। इस कैंप शिविर में स्कूल के कुल 1120 छात्र-छात्राओ की आंखों की जांच की गई। जांच के दौरान आंखों की बारीकी से जांच हेतु अत्याधुनिक मशीनों का उपयोग किया गया। शिविर के दौरान मुस्लिम फंड किरातपुर के सचिव एवं स्कूल प्रबंधक मुंशी हसीनुद्दीन स्कूल के वाइस मैनेजर मरगूब अहमद तथा प्रधानाचार्य नदीम बख्त उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन शाहज़ाद खान के द्वारा किया गया। छात्र छात्राओ की जांच अनुशासन और चिकित्सकीय टीम के सहयोग में शाहज़ाद खान की अहम भूमिका सराहनीय रही। शिविर को सफल बनाने में स्कूल के समस्त स्टाफ का सक्रिय योगदान रहा। अभिभावकों एव...