प्रयागराज, फरवरी 20 -- प्रयागराज। आरटीई के तहत निजी और कान्वेंट स्कूलों में अलाभित समूह एवं दुर्बल वर्ग के बच्चों को कक्षा एक व पूर्व प्राथमिक कक्षाओं में प्रवेश के लिए दूसरे चरण के ऑनलाइन आवेदन शनिवार से शुरू होंगे। अभ्यर्थी सात मार्च तक आवेदन कर सकेंगे। डीएम की निगरानी में नौ मार्च को लॉटरी निकलेगी और 11 मार्च तक बच्चों का दाखिला कराया जाएगा। पहले चरण में कुल 7173 आवेदन हुए जिनमें से 6050 सही मिले। 1123 आवेदन निरस्त कर दिए गए। लॉटरी में 2651 बच्चों को विद्यालय आवंटित किए गए। 3399 बच्चों को विद्यालय आवंटित नहीं हो सका। बेसिक शिक्षा अधिकारी अनिल कुमार ने साफ किया है कि ऑनलाइन आवेदन में अभिभावक (माता अथवा पिता) को अपना आधार कार्ड का नम्बर अंकित करना अनिवार्य है। वित्तीय सहायता प्राप्त करने के लिए आधार लिंक/सीडेड बैंक खाते का विवरण आवेदन मे...