हापुड़, सितम्बर 21 -- ग्राम वझीलपुर के पंचायत भवन में दंत चिकित्सक डॉ.आशीष अग्रवाल के नेतृत्व में नि:शुल्क डेंटल चेकअप कैंप का आयोजन हुआ। जिसमें 150 लोगों की नि:शुल्क च कर उन्हें फ्री टूथपेस्ट बांटे गए। कैंप में दांतों में कमी पाई गई जैसे सडे गले दांत, हिलते हुए दांत, दांतों में पियरिया आदि, के संबंध में लोगों को जानकारी दी गई। डॉ. वंशिका ने दांतों की जांच कर लोगों को दांतों की बीमारी से बचने की सलाह दी। जिस्से दांत को उखाड़ने से बचाया जा सके। डॉ आशीष अग्रवाल ने बताया कि अधिक मीठा दांतों के लिए नुकसानदायक है। ज्यादा ठंडा या ज्यादा गर्म पदार्थ से भी दांत खराब होते हैं। समय समय पर दांत की जांच करनी चाहिए। समय समय पर ऐसे शिविरों का आयोजन अस्पताल द्वारा कराया जाता है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशि...