साहिबगंज, नवम्बर 18 -- साहिबगंज। शहर के दहिया टोला स्थित अंबेडकर भवन में सोमवार से दो दिवसीय नि:शुल्क आंख जांच शिविर का आयोजन किया गया। यह शिविर नेपाल के विराट रानी ऑखा अस्पताल प्रा.लिमिटेड की ओर से आयोजित किया गया। मौके पर डॉ. बीआर चामलीन ने मरीजों के आंख की जांच की। शिविर का आयोजन में डा. भीमराव आम्बेडकर संस्था ने सहयोग किया। पहले दिन शिविर के दौरान करीब 100 लोगों के आंखों की जांच की गई। शिविर में दूसरे दिन मंगलवार को भी आंख जांच की जायेगी। मौके पर नेत्र जांच के कार्य में मो. जुल्फिकार, मो. रिजवान, राहुल यादव ,मो. मेहताब आलम ने सहयोग किया। इससे पहले अस्पताल के डॉक्टर व सहयोगी टीम को संस्था की ओर से अंग वस्त्र देकर स्वागत सम्मान किया गया। आयोजन में संस्था के अनिल पासवान, शेखर पासवान, अजमत हुसैन , विजय कुमार, नवल किशोर पासवान आदि ने सहयोग...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.