श्रावस्ती, फरवरी 20 -- जमुनहा, संवाददाता। सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) 42वीं वाहिनी की ओर से सीमावर्ती क्षेत्र में स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से नि:शुल्क मानव चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। यह शिविर जमुनहा बीओपी क्षेत्र के मल्हीपुर कलां के तिघरवा गांव में आयोजित हुआ। शिविर का संचालन प्रथम सहायक कमांडेंट एवं चिकित्सक डॉ. प्रजापति दीपक कुमार के नेतृत्व में किया गया। इस दौरान ए कंपनी के सहायक कमांडेंट प्रशांत भारद्वाज भी मौजूद रहे। चिकित्सा शिविर में ग्रामीणों ने पहुंच कर स्वास्थ्य जांच कराई और चिकित्सकीय परामर्श प्राप्त किया। शिविर में कुल 157 मरीजों का परीक्षण किया गया, जिनमें 63 पुरुष, 52 महिलाएं एवं 42 बच्चे शामिल रहे। चिकित्सकों की टीम ने मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण करने के साथ आवश्यक दवाओं का निशुल्क वितरण किया। एसएसबी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.