अंबेडकर नगर, जून 16 -- अम्बेडकरनगर। एसबी हेल्थ सेंटर अलीगंज के द्वितीय वर्षगांठ के मौके पर नि:शुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन हुआ। शिविर में एमसीएच न्यूरोसर्जन व एम्स गोल्ड मेडलिस्ट डा. विनीत सिंह, उदर रोग विशेषज्ञ एम्स के डा. बीआर राय, बीएचयू के एमडी मेडिसिन डा. एके त्रिपाठी एवं नाक, नाक व गला रोग विशेषज्ञ डा. पीआर पांडेय ने 1020 मरीजों का चिकित्सीय परीक्षण कर परामर्श दिया। संस्थापक मो. ताहिर व सुरेन्द्र वर्मा के प्रबंधन में 220 का न्यूरो व स्पाइन सम्बन्धित, उदर रोग के 290, नाक, कान व गला के 190 तथा श्वास से सम्बन्धित 320 मरीजों को परामर्श दिया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.