मधुबनी, दिसम्बर 8 -- मधुबनी, एक संवाददाता। बदलते मौसम और स्वास्थ्य संबंधी बढ़ती चुनौतियों को ध्यान में रखते हुए रोटरी सामाजिक संस्थान द्वारा रविवार को मंगरौनी उत्तरी पंचायत में एक दिवसीय नि:शुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में बच्चों, महिलाओं और वृद्ध जनों के स्वास्थ्य परीक्षण के लिए विशेष व्यवस्थाएँ की गई थीं। इस चिकित्सा शिविर में 260 से अधिक मरीजों ने स्वास्थ्य जांच करवाई। मरीजों के लिए बीपी, शुगर, आंखों की जांच तथा आवश्यक नि:शुल्क दवाइयों की व्यवस्था उपलब्ध कराई गई। साथ ही उपस्थित सभी लोगों को विशेषज्ञ डॉक्टरों द्वारा स्वास्थ्य संबंधी परामर्श भी दिया गया। शिविर को सफल बनाने में रोटरी क्लब मधुबनी मिलेनियम के सदस्य एवं चिकित्सकों का महत्वपूर्ण योगदान रहा। इस अवसर पर रोटेरियन डॉक्टर के.के. दास, डॉ. महेश कुमार, डॉ. माला कुमारी...