भागलपुर, अगस्त 4 -- श्रावणी मेला के अंतिम सोमवारी को लेकर रविवार को जदयू परिवार के द्वारा जगह-जगह नि:शुल्क कांवरिया सेवा शिविर लगाया गया। यह कांवरिया सेवा शिविर नारदपुर, धांधी बेलारी, सुइंया चांदन तक के कच्ची कांवरिया पथ में लगाया गया। कांवरिया सेवा शिविर में विधायक प्रो. ललित नारायण मंडल और जदयू परिवार के द्वारा सेवा में फल, शर्बत, पानी आदि का वितरण किया गया। मौके पर सुल्तानगंज प्रखंड जदयू अध्यक्ष सदानंद कुमार, नगर अध्यक्ष मनीष आदि मौजूद थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...