धनबाद, जून 12 -- धनबाद, प्रमुख संवाददाता। भारतीय रेडक्रॉस सोसाइटी धनबाद ने झारखंड सरकार से लाल और पीले कार्डधारी मरीजों को नि:शुल्क एंबुलेंस व मोक्ष वाहन सेवा उपलब्ध कराने के लिए फंड की मांग की। इसके लिए चेयरमैन के सलाहकार कुमार मधुरेन्द्र सिंह ने स्वास्थ्य विभाग के अपर मुख्य सचिव को पत्र भेजा है। कहा कि रेडक्रॉस के पास अतिरिक्त फंड नहीं होने से लाभुकों को नि:शुल्क सेवा का लाभ नहीं मिल रहा है। डीसी सरकारी कोष से यह व्यवस्था कर सकते हैं। उन्हें डीजल उपलब्ध कराने के लिए कूपन निर्गत करने का अधिकार है। मांग की कि यह व्यवस्था कराई जाए, ताकि जरूरतमंद मरीजों को समय पर सेवा मिल सके। पत्र की प्रति राज्यपाल, स्वास्थ्य निदेशक, उपायुक्त, एसडीओ व धनबाद के सभी विधायकों को भी भेजी गई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.