गंगापार, फरवरी 22 -- आरोग्य हेल्थ केयर के तत्वावधान में नगर पंचायत भारतगंज कार्यालय परिसर में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें क्षेत्र के दर्जनों मरीजों ने स्वास्थ्य परीक्षण कराकर मुफ्त दवाएं प्राप्त कीं। शिविर में डॉ. ए.आर. रहमान एवं डॉ. शमा ने मरीजों की जांच कर उन्हें आयुर्वेदिक परामर्श दिया। बदलती जीवनशैली और खान-पान की अनियमितता के कारण लोग छोटी-छोटी बीमारियों से ग्रसित हो रहे हैं, जिनका उपचार आयुर्वेद पद्धति से प्रभावी रूप से संभव है। उन्होंने लोगों को नियमित दिनचर्या, संतुलित आहार और प्राकृतिक चिकित्सा पद्धति अपनाने की सलाह दी। पीड़ित मरीजों का परीक्षण कर उन्हें निशुल्क दवाएं वितरित की गई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...