शामली, मार्च 31 -- क्षेत्र में पिछले काफी समय से किसानों द्वारा साठा धान की फसल पर ज्यादा जोर चल रहा है। जिसको लेकर भूमि की उपजाऊ शक्ति कम होने के साथ साथ जल संकट भी गहरा रहा है। जिसको लेकर जनपद के कृषि विभाग द्वारा भी क्षेत्र के किसानों से साठा धान नहीं लगाने की अपील की है। जिससे भूमि की उपजाऊ शक्ति एवं जल संकट को बचाया जा सके। क्षेत्र में किसानों द्वारा पिछले काफी समय से गेहूं की फसल की कटाई के बाद धान की साठ दिन में तैयार होने फसल पीबी 1509 व पीबी 1692 जिसको क्षेत्र में साठा के नाम फसल को लगाया जा रहा है।जिस पर कृषि विभाग द्वारा पूर्व में भी किसानों से साठा धान को नहीं लगाने की अपील की थी। लेकिन किसानों द्वारा आर्थिक लाभ लेने के लिए साठा धान को लगाया जा रहा हैं। जिसको लेकर अब कृषि विभाग अलर्ट नजर आ रहा है। कृषि विभाग द्वारा जनपद के भूम...