जयपुर, जुलाई 22 -- उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने सोमवार रात अचानक अपने पद से इस्तीफा दे दिया। उन्होंने अपने स्वास्थ्य का हवाला देते हुए पद छोड़ने की घोषणा की। लेकिन विपक्षी दलों की ओर से इस दलील को स्वीकार नहीं किया जा रहा है। विपक्षी नेताओं का कहना है कि यदि उनका स्वास्थ्य इतना खराब होता तो वह दिन में राज्यसभा की कार्यवाही में शामिल नहीं हुए होते। कांग्रेस समेत कई दलों के नेताओं ने इस्तीफे के पीछे किसी और कारण की आशंका जताई है। इस बीच धनखड़ के कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल किए जा रहे हैं। कुछ लोग उनका वह वीडियो भी शेयर कर रहे हैं जिसमें वह कहते सुनाई दे रहे हैं कि 'मैं दबाव में काम नहीं करता हूं।' कई लोग इस वीडियो के जरिए यह बताने की कोशिश कर रहे हैं कि धनखड़ दबाव में थे। हालांकि, सच यह है कि धनखड़ ने 'दबाव' के दावों को खारिज करते हुए ही ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.