नई दिल्ली, जनवरी 1 -- खाना पकाना सिर्फ एक जरूरत नहीं बल्कि एक कला भी है। मसाले पकाने से लेकर सही टाइम और मात्रा का ध्यान रखने से ही भोजन स्वादिष्ट और पौष्टिक बनता है। लेकिन कई बार कुकर में सीटी ज्यादा लगने से आलू ज्यादा गल जाते हैं तो कभी अंडे उबालते समय फटने लगते हैं, हद तो तब हो जाती है जब सब्जियां पकाते समय वो ज्यादा गल जाती हैं। इस तरह की समस्याओं के पीछे वजह चाहे जो कुछ भी हो समय, मेहनत, समान और मूड चारों चीजें खराब हो ही जाती हैं। मास्टर शेफ पंकज भदौरिया के अनुसार, पानी का तापमान स्वाद और बनावट को पूरी तरह बदल सकता है। अगर आपके साथ भी किचन में कई बार ऐसी कुकिंग मिस्टेक हो जाती हैं तो मास्टर शेफ पंकज भदौरिया के ये कुकिंग टिप्स आपकी उलझन को दूर करने वाले हैं। आइए जानते हैं किस चीज को पकाने के लिए पानी के तापमान से लेकर किन जरूरी चीजों...