देवघर, मार्च 9 -- देवघर, प्रतिनिधि रिखिया थाना के रामपुर गांव निवासी भानु शंकर के खाते से 95,000 रुपए साइबर ठगों द्वारा ट्रांसफर कर लिए गए। साइबर थाना में अज्ञात के खिलाफ शिकायत दर्ज करायी है। बताया कि ना किसी को अपना पिन दिया और न ही कोई अन्य जानकारी साझा की, फिर भी उनके खाते से रकम निकाल ली गई। पीड़ित ने बताया कि अपने बैंक खाते की जांच कर रहे थे, तो पता चला कि उनके खाते से 95,000 रुपए बिना उनकी अनुमति ट्रांसफर हो गए हैं। उसके बाद साइबर थाना जाकर शिकायत की। कहना है कि न उन्होंने किसी संदिग्ध कॉल का जवाब दिया और न ही अपनी बैंकिंग जानकारी किसी से साझा की, फिर भी उनका खाता शून्य हो गया। साइबर पुलिस शिकायत दर्ज कर मामले की जांच में जुटी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.