पटना, मई 28 -- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दो दिन के बिहार दौरे से पहले भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने स्वागत में पटना समेत राज्य के दूसरे हिस्सों में ऑपरेशन सिंदूर से जुड़ा पोस्टर लगाया है। दो तरह के पोस्टर भाजपा दफ्तर पर लगे हैं। एक पोस्टर में नारा है- ना देश झुकेगा, ना बिहार का विकास रुकेगा। दूसरे पोस्टर में लिखा है- जो सिंदूर मिटाने निकले थे, उन्हें मिट्टी में मिलाया है। ठीक 35 दिन बाद फिर से बिहार दौरे पर आ रहे मोदी इससे पहले पहलगाम हमले के बाद 24 अप्रैल को मधुबनी आए थे और वहीं से ऐलान किया था कि आतंकियों और हमले की साजिश रचने वालों को उनकी कल्पना से बड़ी सजा दी जाएगी। पीएम मोदी ने मधुबनी की सभा में हिन्दी और अंग्रेजी में दुनिया के देशों और नेताओं को संबोधित करते हुए कहा था कि आतंकियों की बची-खुची जमीन को भी मिट्टी में मिलाने का समय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.