ढाका, जनवरी 22 -- बांग्लादेश में आगामी 12 फरवरी के आम चुनावों के लिए चुनाव प्रचार जोरों पर है। यह देश का पहला बड़ा चुनाव है, जो 2024 के जन-विद्रोह के बाद शेख हसीना की सत्ता से बेदखली के बाद हो रहा है। बांग्लादेश राष्ट्रवादी पार्टी ( BNP ) के अध्यक्ष तारिक रहमान ने आज (गुरुवार) सिलहट के ऐतिहासिक आलिया मदरसा मैदान में एक विशाल रैली से अपनी पार्टी का आधिकारिक चुनाव अभियान शुरू किया। 17 साल के निर्वासन के बाद दिसंबर 2025 में बांग्लादेश लौटे तारिक रहमान की यह राजधानी ढाका के बाहर पहली बड़ी चुनावी रैली थी। लाखों समर्थकों की भीड़ में उन्होंने बेरोजगारी, किसानों की समस्याओं, परिवारवाद और विदेश नीति जैसे मुद्दों पर जोर दिया। इस दौरान उन्होंने नारा दिया कि दिल्ली नहीं, पिंडी नहीं, बांग्लादेश सर्वोपरि। यानी न दिल्ली, न रावलपिंडी बल्कि बांग्लादेश सबस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.