नई दिल्ली, जनवरी 2 -- लाइफ में बढ़ता स्ट्रेस, खानपान की खराब आदतें और सुस्त लाइफस्टाइल, अकसर बढ़ते मोटापे की वजह बन जाते हैं। घंटों एक ही जगह बैठकर काम करने वाले लोगों के ज्यादातर पेट के आसपास चर्बी जमा होने लगती है। बढ़ता बैली फैट ना सिर्फ आपकी पर्सनालिटी खराब करता है बल्कि आपके मनपसंद कपड़ों को भी आपका दुश्मन बना देता है। बैली फैट से परेशान लोग अकसर पेट की चर्बी को कम करने के लिए विज्ञापनों के लुभावने वादों और जादुई गोलियों के चक्कर में पड़कर अपनी सेहत से खिलवाड़ कर बैठते हैं, लेकिन हकीकत यह है कि फिटनेस का कोई शॉर्टकट नहीं होता है। पेट की चर्बी को कम करना भले ही सबसे मुश्किल कामों में से एक है, लेकिन अच्छी बात यह है कि 7 दिन की नियमित दिनचर्या को फॉलो करके आप अपने पेट के आसपास जमा प्राकृतिक चर्बी को जलाने की प्रक्रिया को तेज करके हल्का म...