नई दिल्ली, फरवरी 9 -- US-Iran Tension: अमेरिका और ईरान के बीच युद्ध का खतरा फिलहाल टला नहीं है और देशों के बीच बातचीत शुरू होने के बावजूद तनाव बढ़ता ही जा रहा है। इस बीच रविवार को ईरान ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को अपना इरादा साफ बता दिया है। ईरान ने क्षेत्र में बढ़ते अमरीकी सैन्य हमले के खतरे और नए प्रतिबंधों के बावजूद कहा है कि अपने यूरेनियम संवर्धन कार्यक्रम को नहीं छोड़ेगा। ईरान ने यह भी कहा है कि वह दबाव में झुकने वालों में से नहीं है और कोई भी दूसरा, ईरान पर हुक्म नहीं चला सकता। रविवार को तेहरान में एक सार्वजनिक मंच पर बोलते हुए ईरानी विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने कहा कि तेहरान किसी से भी डरकर अपनी परमाणु नीति नहीं बदलेगा। अंतर्राष्ट्रीय मीडिया की मौजूदगी में दर्शकों को संबोधित करते हुए अराघची ने स्पष्ट किया कि यूरेनियम संव...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.