चम्पावत, मार्च 13 -- चम्पावत। चम्पावत में बैठकी होली की धूम मची हुई है। देर रात तक होल्यार बैठकी होली का आनंद ले रहे हैं। चम्पावत में होल्यारों ने ना छुओ मोरी नरम कलाई, जाओ जहां रतिया बिताई..समेत तमाम होली का गायन किया। चम्पावत खड़ी बाजार में बुधवार रात कलश संगीत कला समिति ने प्रकाश पांडेय के आवास में बैठकी होली का आयोजन किया। दिनेश बिष्ट ने राग श्याम कल्याण में बहुत दिन के रूठे श्याम को होली में मना लाऊंगी..होली पेश की। गिरीश पंत ने राग काफी में गाओ सुहागन होली, बरस की घड़ी अलबेली.. का गायन किया। तुलसी दत्त जोशी ने राग काफी में कल रात मोको नींद, बालम कहां रैन बिताई..की प्रस्तुति दी। महेश जोशी ने राग काफी दीपचन्दी में होरी कनक भवन में खेलत सिया रघुवीर, प्रकाश पांडेय ने राग खम्माच में कैसे चलुं मन रोके कन्हैया के बीच डगर बिच, संजय जोशी ने र...