नई दिल्ली, जनवरी 30 -- वेट लॉस करना उतना मुश्किल भी नहीं है, अगर आपके पास सही गाइडेंस हो तो। आजकल तो सोशल मीडिया पर फ्री में ही काफी जानकारी मौजूद है। जाने-माने न्यूट्रीशनिस्ट से ले कर वो लोग जिन्होंने खुद अपना अच्छा-खासा वेट लॉस किया है, अक्सर टिप्स साझा करते ही रहते हैं। अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर मुस्कान ने भी अपनी वेट लॉस जर्नी शेयर की है। उन्होंने 10-12 नहीं पूरे 50 किलो वजन कम किया है। मुस्कान बताती हैं कि उन्होंने कोई फैंसी डाइट फॉलो नहीं की बल्कि घर का खाना ही खाया। खुद को भूखा नहीं रखा लेकिन पोर्शन कंट्रोल पर ध्यान दिया। इसके अलावा चीनी और जंक फूड पूरी तरह अवॉइड किया और खाने की टाइमिंग फिक्स रखी। उन्होंने अपना पूरा डाइट प्लान शेयर किया है, आइए जानते हैं।ऐसे करती थीं आपनी सुबह की शुरुआत (7-8 बजे के बीच) मुस्कान बताती हैं कि वो अपन...