नई दिल्ली, नवम्बर 29 -- बिना आलू और प्याज के खाना बनाना कई लोगों को मुश्किल लगता है, लेकिन भारतीय रसोई की सबसे बड़ी खूबी यही है कि यहां विकल्पों की कोई कमी नहीं। चाहे उपवास का समय हो, डाइटिंग हो या साधारण दिन का खाना, सही रेसीपीज चुनकर आप आसानी से स्वाद और पोषण दोनों का ध्यान रख सकते हैं। आज हम आपके लिए लेकर आए हैं ऐसी 6 बेहतरीन सब्जियों और रेसिपीज की लिस्ट जिन्हें आप बिना आलू और प्याज इस्तेमाल किए मिनटों में तैयार कर सकते हैं। ये रेसिपीज ना सिर्फ हल्की और स्वादिष्ट हैं बल्कि पोषण से भरपूर भी हैं। 1. टमाटर-लौकी की सब्जी: लौकी को आमतौर पर लोग पसंद नहीं करते लेकिन टमाटर और हल्के मसालों के साथ यह बेहद स्वादिष्ट बनती है। इसमें फाइबर ज्यादा होता है जो पाचन में मदद करता है। यह सब्जी रोटी और चावल दोनों के साथ अच्छी लगती है। 2. दही-मेथी की सब्जी:...