शाहजहांपुर, फरवरी 15 -- पुवायां। नाहिल गांव में रविवार सुबह पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्षों में जमकर मारपीट और फायरिंग का आरोप लगा है। घटना में तीन वकीलों समेत दस लोग घायल हुए हैं। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर हमला करने का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने सभी घायलों को मेडिकल परीक्षण के लिए भेज दिया। वीरेंद्र शुक्ला ने तहरीर में बताया कि उनका भाई शैलेन्द्र शुक्ला, जो पुवायां सिविल एसोसिएशन में वकालत करते हैं, सुबह करीब साढ़े दस बजे बाइक से शाहजहांपुर जा रहे थे। आरोप है कि सरकारी अस्पताल के पास पहले से घात लगाए लोगों ने उन पर फायरिंग की, जिससे बाइक गिर गई। इसके बाद लाठी-डंडों से मारपीट की गई। शोर सुनकर पहुंचे परिजनों के साथ भी हाथापाई की गई। मारपीट में सतीश चंद्र शुक्ला, शैलेन्द्र शुक्ला (अधिवक्ता), धीरेन्द्र शुक्ला, आचमन शुक्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.